चंडीगढ़, 21 अप्रैल 2025: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स (एएससीई) इंटरनेशनल स्टूडेंट चैप्टर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय "रिकॉनिसेंस 2025" टेक्निकल फेस्ट ने इस वर्ष फिर से छात्रों को तकनीकी अनुभवों से जोड़ने का शानदार मंच प्रदान किया। 2014 में स्थापित इस तकनीकी संस्था द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाले इस फेस्ट में इस बार पीईसी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, थापर यूनिवर्सिटी सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख संस्थानों से 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह में श्री राकेश गोयल, चेयरपर्सन, रेरा-पंजाब ने छात्रों को समर्पण और समय प्रबंधन के बीच संतुलन बनाने की प्रेरणा दी। वहीं, श्री गौरव गोयल (मैनेजिंग डायरेक्टर, ईवीओक्यू रियलटेक) और श्री मोहित बंसल (सीईओ, जीएमआई इंफ़्रा) ने रियल एस्टेट क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों पर अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के हेड प्रो. एस.के. सिंह ने छात्रों को एएससीई जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और डॉ. हर अमृत सिंह संधू के नेतृत्व में आयोजन टीम की सराहना करते हुए कहा, कि इस प्रकार के तकनीकी आयोजनों से छात्रों को इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग और नई तकनीकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग को समझने का बेहतरीन अवसर मिलता है। डॉ. अर्शदीप सिंह ने पूरे दिल से सभी प्रतिभागियों और प्रायोजकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रो. शक्ति अरोड़ा और प्रो. सोवीना सूद भी उपस्थित रहे।
फेस्ट के विभिन्न इवेंट्स में पीईसी की टीम ने कंक्रीट फ्रिसबी, ऑटोकैड चैलेंज, ब्रिज इट, और एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डोम इट इवेंट में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम विजेता रही। डोम इट में हिमांशु, प्रियांशु, ऐश्वर्या, वरिंदर और पूर्णीत की टीम ने बाज़ी मारी। ब्रिज इट में आकाशदीप सिंह, जतिन शर्मा और अभिषेक शर्मा ने पहला स्थान पाया, जबकि ऑटोकैड चैलेंज में हरिकेश, ईशान त्रिखा और मिथिलेश विजेता बने। एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग में कुशाग्र, कौशल और भौमिक सेठी ने प्रथम स्थान पाया, वहीं कंक्रीट फ्रिसबी में अनुज, सुखमीत जिंदल, योगी बंसल और शिवम ने जीत हासिल की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री गौतम कुमार (सीनियर टाउन प्लानर) ने प्रतिभागियों की नवाचारी सोच की सराहना की और विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए। इस आयोजन को ईवीओक्यू रियलटेक, जीएमआई इंफ़्रा, रखड़ा एसोसिएट्स, एसटीपी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एए कंसल्टेंट्स, प्रो अल्टीमेट जिम, एएससीई इंडिया सेक्शन नार्थ रीजन, फ़तेह एजुकेशन सहित संस्थान ने प्रायोजित किया।
आखिरी में श्री रिशांत ठाकुर (सेक्रेटरी, एएससीई पेक) और सुश्री पलक शर्मा (संयुक्त सचिव, एएससीई पेक) ने मंच से धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने जूनियर छात्रों को ऐसे आयोजन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया और प्रतिभागियों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों और संस्थानों के प्रबंधन का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
You May Also Like
आरबीयू का एनएसएस कैंप समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ सम्पन्न
Seven-Day Employability and Skill Training Programme Begins at Babbar Akali Memorial Khalsa College Garhshankar
MoU Signed Between Kurukshetra University and SJHIFM to Promote Research and Policy Studies