नवांशहर- पंजाब साहित्य सभा रजि. नवांशहर की एक बैठक सोसायटी के चेयरमैन मनमोहन सिंह गुलाटी के कार्यालय में प्रधान दर्शन दर्दी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सहमति बनी कि पंजाब साहित्य सभा रजि. नवांशहर द्वारा शनिवार 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे स्थानीय अरोड़ा सभा, पंडोरा मोहल्ला के कार्यालय में कवि दरबार लगाया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसायटी के महासचिव तरसेम साकी ने बताया कि इस कवि दरबार के दौरान जहां कवि दरबार लगेगा, वहीं सदस्यों के कुछ गीत भी रिलीज किए जाएंगे। कवि दरबार में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है। बैठक में मनमोहन सिंह गुलाटी, दर्शन दर्दी, वासदेव परदेसी, देस राज बाली, तरसेम साकी, वीना शर्मा, शमन मल्हान आदि मौजूद थे।
पंजाब साहित्य सभा रजि. नवांशहर द्वारा 8 फरवरी को कवि दरबार लगाया जाएगा।
