एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 2 जून, 2025- पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में आज पंजाब मंडी बोर्ड मोहाली के मुख्य कार्यालय में बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई, जिसमें पंजाब मंडी बोर्ड से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई और महत्वपूर्ण एजेंडों को पारित कर उन्हें शीघ्र अमल में लाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में रामवीर आई.ए.एस. सचिव पंजाब मंडी बोर्ड, बलदीप कौर आई.ए.एस. विशेष सचिव खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग, इंद्रजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, जसमिंदर सिंह उप सचिव, हरप्रीत सिंह डिप्टी डायरेक्टर बागवानी विभाग पंजाब, तेजपाल सिंह संयुक्त डायरेक्टर खेतीबाड़ी विभाग, देव राज सुपरडेंट को-आपरेटिव सोसायटीज पंजाब, गगनदीप रिसर्च एसोसिएट फार्मर्ज कमिशन पंजाब, डॉ. एच.के. मावी वैज्ञानिक खेतीबाड़ी मार्किटिंग पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंडी बोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण एजेंडों को पास कर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया तथा पिछली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हुई मीटिंग में लिए गए निर्णयों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। पंजाब मंडी बोर्ड की आमदन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
स. बरसट ने बताया कि मंडी बोर्ड की आमदन बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिन पर पहल के आधार पर काम किया जा रहा है, जिसके तहत राज्य की विभिन्न मंडियों में एटीएम तथा यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। इन कार्यों की सभी सदस्यों ने सराहना की।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp