पटियाला, 15 जुलाई:- आज पुराने बस स्टैंड, पटियाला में पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक केंद्रीय बॉडी के चेयरमैन मुकंद सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विभिन्न डिपुओं से भारी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। विभिन्न वक्ताओं ने बकाया राशि के संबंध में मैनेजमेंट की चुप्पी की निंदा की।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान भगवंत सिंह कंगनवाल ने रैली के रूप में हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक की उपलब्धियां हमने अपने एकता से ही हासिल की हैं और आगे भी भुगतान करवाने के लिए हमें एकता बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे बकाया, जैसे कि 2016 के ग्रेड का बकाया, मेडिकल बिलों का बकाया और नए सेवानिवृत्त लोगों का बकाया तुरंत दिया जाए; भुगतान न होने पर हमें संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
जनरल सेक्रेटरी हरी सिंह चमक ने कहा कि संशोधित ग्रेड के हमारे बकाये का 10 वर्षों से भुगतान न होने के कारण पेंशनरों में बेचैनी पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट से बार-बार संपर्क करने के बावजूद हमें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। चेयरमैन मुकंद सिंह ने अपने धन्यवाद भाषण में सभी पेंशनरों को एकता बनाए रखने पर जोर दिया और मैनेजमेंट की चुप्पी की निंदा की। उन्होंने बकाये की प्राप्ति के लिए पेंशनरों को संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। इस मौके पर रमेश भट्टी द्वारा इंटक (INTUC) संगठन छोड़ पेंशनर्स एसोसिएशन का सदस्य बनने पर उनका स्वागत किया गया।
इस बैठक को बच्चन सिंह अरोड़ा, हरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, जालौर सिंह, प्रीतम सिंह बराड़, रघुवीर सिंह खड़याल, मदन मोहन शर्मा, बलवंत सिंह जोगा, जोगिंदर सिंह, सुरमुख सिंह और बच्चित्र सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक को सफल बनाने में बख्शीश सिंह, अमोलक सिंह, सूरज भान व अन्य सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया। मंच का संचालन बच्चन सिंह अरोड़ा ने बखूबी निभाया।
पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन केंद्रीय बॉडी की मासिक बैठक बकाया भुगतान की मांग और संघर्ष की तैयारी
