चंडीगढ़: 7 मार्च, 2024:- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (मानित विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ आज बहुत ही गरिमामयी महसूस कर रहा है, क्यूंकि इस संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के फैकल्टी मेंबर, प्रो. जगदीश कुमार जी ने राओ बीरेंद्र सिंह स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रेवाड़ी, हरियाणा सरकार; में आज यानी कि 7 मार्च 2024 को आधिकारिक तौर पर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर (निदेशक) के तौर पर अपना पद संभाल लिया है।

पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंट्रोल इंजीनियरिंग के रिसर्च फ़ील्ड्स में काम करते हुए, पिछले 20 वर्षों से अधिक (2003 से) वह PEC में बतौर प्रोफ़ेसर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। अपने शांत स्वभाव, अपने छात्रों के साथ-साथ साथी सहकर्मियों की बात सुनने की क्षमता, ऑब्ज़र्वेशनल स्किल्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र के गहन अध्ययन करने के साथ ही, वह असल मायने में एक निदेशक के रूप में इस उपलब्धि और पदोन्नति के पूर्ण हकदार हैं।

PEC के निदेशक (डायरेक्टर) प्रो. (डॉ.) बलदेव सेतिया जी ने उनकी सफलता और उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही, उन्होंने प्रो जगदीश कुमार जी उनके करियर के आगामी वर्षों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही, PEC की याद को अपने दिल में महफूज़ रखने के लिए उन्हें एक स्मृति व प्रेम चिन्ह से नवाज़ा गया।
इसके साथ ही संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने उन्हें 6 मार्च, 2024 को एक रिलीविंग पार्टी-कम-गेट-टुगेदर देकर भी उनके प्रति अपने प्यार सम्मान को भी प्रगट किया।
समूह PEC परिवार उन पर गर्व महसूस कर रहा है और सभी मिलकर उनकी नई नियुक्ति के साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना भी की।