होशियारपुर:- अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पी.ए.सी. सदस्य दविंदर सिंह बैंस बाहोवाल को उस समय सदमा तब लगा जब उनकी धर्म पत्नी तजिंदर कौर बैंस, जो एक संक्षिप्त बीमारी से जूझ रही थीं, परमात्मा के चरणों में जा पहुंचीं। उनकी आत्मा की शांति हेतु 17 दिसंबर को बाहोवाल स्थित उनके पैतृक घर पर श्री सहज पाठ के भोग डाले जाएंगे और श्रद्धांजलि समारोह बाद दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगा।
इस दुःख की घड़ी में जतिंदर सिंह लाली बाजवा, अकाली दल के अध्यक्ष, प्रो. अपिंदर सिंह माहिलपुरी, एडवोकेट शमशेर सिंह, सतविंदर सिंह आहलूवालियां, इकबाल सिंह खेड़ा, हरभजन सिंह, सतपाल सिंह बहूलाना, गुरप्रीत सिंह कोहली, कुलदीप सिंह बब्बू, किसान नेता तलविंदर हीर, हरजाप सिंह मखन, नवजोत सिंह जोती, मखन सिंह कोठी, परमजीत सिंह पम्मा रक्कड़, हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी, बलराज सिंह चौहान सहित अन्य रिश्तेदार, धर्मिक, राजनीतिक तथा क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
क्षेत्र के प्रमुख अकाली नेता दविंदर सिंह बैंस बाहोवाल को सदमा पत्नी का निधन
