हरोली/ऊना, 15 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- हरोली उत्सव की अंतिम संध्या पर प्रेस क्लब हरोली द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष नारायण प्रभाकर के नेतृत्व में सभी अतिथियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं गरमजोशी भरी मुलाकात हुई। क्लब पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके जनसेवा और विकास में दिए गए योगदान की सराहना की तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रेस क्लब हरोली के मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम ने कहा कि इस आयोजन ने न केवल उत्सव की गरिमा को बढ़ाया, बल्कि जनप्रतिनिधियों और मीडिया के बीच संवाद को भी मजबूत किया है।
समारोह में क्लब के मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, महासचिव नवीन महेश, उपाध्यक्ष नीतीश शर्मा, कार्यालय सचिव सुलिंद्र सिंह चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विन प्रभाकर तथा प्रचार सचिव पंकज चोपड़ा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
हरोली उत्सव की अंतिम संध्या पर प्रेस क्लब हरोली ने विशिष्ट हस्तियों को किया सम्मानित
