अमृतसर:- रखड़ पुंनिया के पवित्र जोड़ मेले के संबंध में बाबा बकाला साहिब में भारतीय जनता पार्टी द्वारा करवाई जा रही सियासी कॉन्फ्रेंस के लिए आज पंडाल का जायजा लिया गया।इस मौके पर भाजपा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी श्री राजेश बाघा जी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। 
इस मौके पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश राठौर जी, प्रदेश सचिव सरदार मनजीत सिंह मन्ना जी, प्रदेश सचिव श्री सूरज भारद्वाज जी और श्री अजैबीर पाल सिंह रंधावा जी मौजूद रहे। बाबा बकाला साहिब की पवित्र धरती से भाजपा पंजाब की मजबूती और पंजाब की खुशहाली का संकल्प लेकर जाएंगे।