संतोषगढ़/ऊना, 28 जनवरी:- विद्युत उप मंडल संतोषगढ़ के सहायक अभियंता हरि मोहिन्दर मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 के.वी उपकेंद्र संतोषगढ़ के वार्षिक उचित रख रखाव के कारण विद्युत उप मंडल संतोषगढ़ में विद्युत आपूर्ती बाधित रहेगी।
 विद्युत उपमंडल संतोषगढ़ के अंतर्गत पड़ते गांवों संतोषगढ़, सनोली, मजारा, मलूकपुर, पूना, बीनेवाल, अजौली, छतरपुर ढाडा, नंगड़ा, खानपुर, फतेहपुर इत्यादि सभी गांवों में 30 जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक या काम खत्म होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने जनता से सहयोग की अपील की है।