पटियाला, 11 फरवरी- पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 13 फरवरी को शाम 6 बजे नाभा रोड स्थित हरपाल टिवाणा कला केंद्र में प्रसिद्ध अभिनेत्री और 'पद्मश्री' निर्मल ऋषि के नाटक 'सरहिंद दी दीवार' का मंचन किया जाएगा।
इस नाटक का पोस्टर जारी करते हुए पटियाला विकास प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक मनीषा राणा ने बताया कि दिवंगत नाटककार हरपाल टिवाना द्वारा लिखे गए इस ऐतिहासिक नाटक का संगीत दिवंगत जगजीत सिंह ने दिया है। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेत्री निर्मल ऋषि और मनपाल टिवाना सहित अन्य प्रसिद्ध कलाकार इसमें अपनी भूमिकाएं निभाएंगे।
मनीषा राणा ने जिले के लोगों को इस महान एवं ऐतिहासिक नाटक को देखने का खुला निमंत्रण देते हुए बताया कि इसमें प्रवेश बिल्कुल निशुल्क है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह तथा माता गुजरी जी के महान बलिदान और बेमिसाल शहादत को समर्पित यह नाटक इतिहास की दिल दहला देने वाली घटनाओं को दर्शाएगा।
इस अवसर पर इस नाटक की नोडल अधिकारी और एसीए जशनप्रीत कौर गिल भी मौजूद थीं।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp