लुधियाना 18 जनवरी 2025- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 10 राज्यों से 28 वैज्ञानिक गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना में पशु प्रजनन पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु पहुंचे हैं। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से उन्हें उन्नत निदान और उपचार विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा प्रसूति विभाग के उन्नत संकाय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जा रहा है।
डॉ मिर्गांक होनपारखे विभागाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण निदेशक ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को पशु प्रजनन के क्षेत्र में वर्तमान में प्रयोग की जा रही नवीनतम एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में जहां विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे, वहीं व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से भी शिक्षा दी जाएगी। पशुओं की बीमारियों की जांच के साथ-साथ उपचार के तरीके भी बताए जाएंगे।
प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संजीव कुमार उप्पल डीन स्नातकोत्तर अध्ययन एवं इस केंद्र के समन्वयक शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद अपने-अपने संस्थान के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करें। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश सिंह बराड़, निदेशक प्रसार शिक्षा और डॉ.सर्वप्रीत सिंह घुम्मन, वेटरनरी साइंस कॉलेज के डीन भी विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। डॉ ए.के. सिंह और डॉ. अजीत कुमार समन्वयक के रूप में इस प्रशिक्षण का समन्वय कर रहे हैं।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp