होशियारपुर:- भारतीय चुनाव आयोग की ओर से पंजाब राज्य के लिए वोटर सूचियों की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (एस.आई.आर.) संबंधी पहले घोषित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करने संबंधी पत्र जारी किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि अब जिले में वोटर सूचियों का ड्राफ्ट 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी तरह वोटर सूचियों संबंधी आपत्तियां और दावे पेश करने का समय 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक कर दिया गया है।
नोटिस चरण/आपत्तियों और दावों का निपटारा 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शेष समय-सारणी 14 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार ही रहेगी।
भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से पंजाब राज्य के एसआईआर कार्यक्रम में आंशिक संशोधन आशिका जैन
