पंचकूला:– आज सेक्टर 21 पंचकूला में जननायक जनता पार्टी की एस सी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में पार्टी की एस सी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रमेश खटक एवं अध्यक्ष सुरिन्दर भागीराम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
 प्रदेश प्रभारी रमेश खटक पूर्व विधायक ने कहा कि आज के दिन केवल चौधरी देवी लाल की विचारधारा पर बनी जजपा ही दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में गरीबों एवं एस सी समाज का भला कर सकती है। उन्होंने बैठक में मौजूद एस सी समाज के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो पूरी सक्रियता के साथ एस सी समाज के विभिन्न समुदायों में जाकर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करे। 
इस अवसर पर एस सी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरिन्दर भागीराम जो पूर्व में प्रदेश में 5 बार विधायक रहे तथा प्रदेश में मंत्री रहे स्व . चौधरी भागी राम के सुपुत्र हैं ने कहा कि चौधरी देवी लाल ही ऐसे एक मात्र नेता हुए हैं जिन्होंने हमारे समाज के दो दर्जन से ज्यादा गरीब एवं पिछड़े लोगों को विधायक या लोकसभा सदस्य बनाया। 
उन्होंने कहा कि आज जजपा डॉक्टर अजय सिंह चौटाला एवं युवा नेता दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में चौधरी देवी लाल की विचारधारा पर चलकर प्रदेश की गरीब जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है ।उन्होंने एस सी समाज के लोगों से अपील की कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में जजपा से जुड़े। 
 जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि अब पार्टी पूरे प्रदेश में लगातार सक्रियता से आम आदमी को साथ जोड़ कर युवाओ एवं किसानो के हित में आवाज़ बुलंद करके असलियत में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद पंचकूला में पार्टी जनहित एवं आम जनता के मुद्दे उठा कर उनका हल निकालने के मामले में शीर्ष पर चल रही है।
आज की बैठक मे किरण पूनिया प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ , पंचकूला हल्का के प्रधान सोहन लाल गुर्जर, कालका हल्का के प्रधान मयंक लांबा, एस सी वर्ग के वरिष्ठ कार्य कर्ता गुरुदेव चरनीया , जयकरण सरोहा, सुरिन्दर चड्डा, आजाद दिलेर, राजेन्द्र भूकल , पार्षद राजेश निषाद, के सी भारद्वाज, सतबीर धनखड़ ने भी अपने विचार रखे। 
इस मोके पर हीरामन वर्मा, गुरदेव सिंह,दीपक चौधरी, महाबीर चिकारा,पंकज पवार, मिल्कियत मिठु आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।