फरीदकोट:- आज गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट के सिक्योरिटी गार्ड एम्प्लाइज यूनियन के प्रधान सुखविंदर सिंह गिल जी और जनरल सचिव शिवनाथ दरदी के नेतृत्व में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. श्री अमरबीर सिंह बोपाराय जी द्वारा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का पदभार संभालने पर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्य साहिबान द्वारा एक खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी गई। उन्होंने खुशमिजाज माहौल में सभी का धन्यवाद किया।
इस समय सतनाम सिंह पक्खी कलां, राजीव कुमार शर्मा, सरबजीत कौर रुपाणा, योगराज सिंह सिखांवाला, विजय कुमार शर्मा, गुरविंदर सिंह बाठ, संदीप सिंह गिल, अमनदीप सिंह अराईयां वाला और इनोविजन कंपनी के इंचार्ज लखवीर सिंह आदि हाजिर थे।