रतिया, 4जनवरी:- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया में सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन जिला फतेहाबाद के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई ने विशेष रूप में शिविर का निरिक्षण किया | उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में एन एस एस  शिवरों का अहम रोल है | इस अवसर पर प्रोग्राम अधिकारी बबीता के नेतृत्व में स्वम सेविकाओं पायल, नवजोत, मीनाक्षी, पलक तथा रजनी ने चावल, प्लाओ, रायता  बनाने बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की | छात्राओं को शाबाश देते हुए डी ई ई ओ अनीता बाई ने कहा कि यह छोटे व्यवहार जिंदगी में बड़े काम आते है | इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शशि प्रकाश ने विशेष रूप में शिरकत की | शिविर में पहुंचने पर एनएसएस वालंटियर छात्राओं ने खंड शिक्षा अधिकारी शशि प्रकाश का गुलदस्ता देकर स्वागत किया| उनके साथ विद्यालय के प्राचार्य गजानंद शर्मा थे|
 उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कला कौशलता बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है|
 उन्होंने छात्राओं को मोबाइल फोनके उचित प्रयोग पर सम्बोधित करते हुए कहा कि मोबाइल का प्रयोग बहुत ही संयम व सुरक्षित मोड में करने के लिए बड़ा लाभ प्राप्त करने की ताकीद की तथा सिलेबस से संबंधित ही मोबाईल से ज्ञान हासिल करने बारे कहा |शिविर में खंड शिक्षा अधिकारी शशि प्रकाश को प्राचार्य गजानन शर्मा द्वारा टोकन आफ लव देकर सम्मानित किया गया| इस अवसर पर अन्य के अलावा साहित्यकार डॉ नैब सिंह मंडेर, बलजिंदर सिंह, मंजू वाला,प्रवक्ता सुनील कुमार उपस्थित थे |मां संचालन की अहम भूमिका प्रवक्ता सुनील कुमार छात्रा जैस्मिन,सुखमणि  व छात्रा सुमन ने अदा की|
 अतिथियों ने जश्नप्रीत कौर,ज्योति, पिंकी प्रीत,जस्सी, दीप कौर, सुखप्रीत, सिमरन,सुनीता, मनजोत, वैशाली, रेखा,संजना, बिना और सुमन द्वारा तैयार की गई रंगोली का अवलोकन किया| एन एस एस वालंटियर ने विद्यालय के साथ लगती कॉलोनी में जाकर वृद्धो का हाल-चाल पूछ और अच्छा जीवन जीने के लिए उत्तम आहार लेना और साफ सफाई का ध्यान रखने की बात रखी |एनएसएस वालंटियर ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए कई ज्ञान की बातें भी अर्जित की|
 शिविर में छात्राओं ने खो-खो खेल में अपनी  प्रतिभा का लोहा मंगवाया| इस मौके पर लाली,गुरदेव कौर, बलदेव सिंह एवं पूजा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था