करनाल, 05 सितंबर:- नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक करनाल करन गोयल, आईपीएस ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। जिला सचिवालय पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ हॉनर दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की कार्यभार संभालने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री करन गोयल ने जिला में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति तथा पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईपीएस अधिकारी श्री करन गोयल इससे पूर्व डीसीपी वेस्ट,गुरुग्राम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इस अवसर पर एएसपी रविंद्र कुमार,अधिकारियों,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संदीप सिंह,उप पुलिस अधीक्षक शहर राजीव कुमार, उप पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक गोरखपाल, उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार गौतम सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री करन गोयल ने अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की प्रभावी रोकथाम करना तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
करनाल पुलिस को नया नेतृत्व आईपीएस करन गोयल ने संभाला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार
