हरोली/ऊना, 3 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- संत ढाँगु वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय, बीटन की बी.ए. तृतीय वर्ष की एनसीसी कैडेट गुरप्रीत कौर ने 19 से 30 सितंबर 2026 तक मलोट (पंजाब) में पीएचएचपी एंड सी निदेशालय एवं पीबी बीएन एनसीसी अबोहर द्वारा आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप में भाग लेकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। कैंप के दौरान कैडेट गुरप्रीत कौर ने खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
कैंप से वापस महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमिक्षा गुप्ता एवं एएनओ लेफ्टिनेंट रमेश कुमार ने कैडेट गुरप्रीत कौर का औपचारिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे और कैडेट का उत्साहवर्धन किया।
