एसएएस नगर, 4 जुलाई: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों का राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण 02/07/2025 से 17/07/2025 तक सम्पन्न करने का कार्यक्रम बनाया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब, चंडीगढ़ के निर्देशों के अनुसार, 04/07/2025 को विधानसभा क्षेत्र 52-खरड़ द्वारा अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित 50-50 बी.एल.ओ. को रयात एवं बहारा विश्वविद्यालय, खरड़ में तथा 112-डेरा बस्सी द्वारा श्री सुखमनी इंजीनियर्स कॉलेज, डेरा बस्सी में प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में बी.एल.ओ. को उनके विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी गई तथा बी.एल.ओ. एप पर भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात बीएलओ का लिखित मूल्यांकन परीक्षण भी आयोजित किया गया। यह परीक्षण मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा तैयार किया गया था।
परीक्षण में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सामान्य प्रश्न पूछे गए। यह प्रशिक्षण निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी-सह-एसडीएम एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों का राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण 2 से 17 जुलाई तक
