चंडीगढ़: 7 नवंबर, 2023:: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के म्यूजिक क्लब ने 6 नवंबर, 2023 को म्यूजिकल इवेंट 'कोर्ड्स' का आयोजन किया।
पीईसी के प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा कुल 15 संगीत प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। तीनों भाषाओं यानी हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में गाने पेश किए गए।
इन सभी प्रदर्शनों में पॉप, रॉक, जैस, क्लासिकल, बीट बॉक्सिंग, रैप, एकल, युगल और समूह प्रदर्शनजैसी सभी प्रकार की शैलियाँ शामिल थीं।
भावपूर्ण गाथागीतों से लेकर रॉक एंथम तक, संगीतमय असाधारणता से भरी एक शाम, यह देखने लायक शाम थी। इस मौके पर पीईसी के म्यूजिक क्लब के सभी छात्र मौजूद थे।