एस ए एस नगर, 13 नवंबर, 2024: केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने डीएफएस, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासनिक परिसर, सेक्टर 76, मोहाली में एमएसएमई क्लस्टर कैंप (हाईटेक मेटल क्लस्टर मीट) का आयोजन किया।
इस बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री एम के भारद्वाज, अंचल कार्यालय चंडीगढ़ के उप महाप्रबंधक, श्री वेद प्रकाश और क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्यालय प्रमुख, सहायक महाप्रबंधक, श्री बी रवि के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं के 40-50 प्रतिभागी शामिल हुए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वित्त मंत्री के साथ लाइव बातचीत की गई । वित्त मंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से एमएसएमई उधारकर्ताओं को स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp