होशियारपुर:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों व ज़िला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की बिना खोले जनवरी 2026 की मासिक पड़ताल की गई। इस मौके पर सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह विशेष तौर पर मौजूद थे।
पड़ताल प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक एवं एंट्री रजिस्टरों की भी जांच की गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग की यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता के विश्वास को मजबूत करती है और मशीनों की निष्पक्षता को लेकर फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक है।
इस अवसर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, आम आदमी पार्टी से जय राम, शिरोमणि अकाली दल से जगतार सिंह के अलावा सहायक नोडल अधिकारी ईवीएमज जसपाल सिंह व रुपिंदर पाल सिंह, तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखवीर सिंह भी मौजूद थे।
होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की हुई मासिक पड़ताल की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित
