होशियारपुर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह विचार होशियारपुर के विधायक ब्रह्मशंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 11 में 18 लाख रुपए की लागत से सड़कों के निर्माण का शुभारंभ करने के अवसर पर व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के शहरों और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर के सभी वार्डों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य युद्ध स्तर पर करवाए जा रहे हैं और आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएंगे। 
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए विधायक व नगर निगम का आभार जताया और कहा कि इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, नरिंदर चौधरी, जिला संयुक्त सचिव कमलेश कौर, डॉ. जसवीर सिंह परमार, पूजा महाजन, एसडीओ लवदीप व अन्य शख्सियतें मौजूद थीं।