ऊना, 12 अक्तूबर:- उपमंडल ऊना के तहत मैहतपुर से बंगढ़ वाया भभौर साहिब (किलोमीटर 0/0 से 3/0) सड़क मार्ग 13 से 22 अक्तूबर तक यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान यातायात बंगढ़-नंगड़ा रोड के घलोर चौक पर डायवर्ट रहेगा।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि संबंधित सड़क मार्ग पर आवश्यक निर्माण कार्य को शीघ्र और सुचारू रूप से पूरा करने के उद्देश्य से ये आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद होने के बारे में जनता को सूचित करने और यातायात के वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के लिए अग्रिम सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
