जालंधर:- जालंधर से सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सोशल एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। चन्नी ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा लगातार नशे के खिलाफ डटे हुए थे और लोगों की सेवा कर रहे थे, लेकिन आज उन्हें गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में परविंदर सिंह झोटा एक शहीद बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कल उनके घर जाएंगे।