पटियाला: आज दिनांक 12-05-2025 को क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन जिला सब कमेटी ने कर्मचारियों व मजदूरों की मांगों को लेकर वाइल्ड लाइफ के डीएफओ गुरमनप्रीत सिंह पटियाला, चरनजीत सिंह सोढ़ी आरओ, चरनजीत कौर सुपरिंटेंडेंट, सिकंदर सिंह भादसों के साथ मीटिंग की।
कर्मचारियों की मांगों से सहमति जताते हुए उन्होंने मजदूरों की जायज मांगों, जिसमें वेतन, करनैल सिंह व लछमन सिंह को उचित स्थान पर तैनात करना, जोखिम मुक्त वर्दी आदि मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
पंजाब सरकार से मांग की कि कैबिनेट में घोषित वाइल्ड लाइफ, वन विभाग, वन निगम के 900 कर्मचारियों को तुरंत रेगुलर किया जाए। यूनियन के नेताओं ने मीटिंग कर फैसला किया कि जल्द ही मोहाली में स्थायी धरना दिया जाएगा।
आज की बैठक में तरलोचन गिर मारू, बलविंदर सिंह नाभा, निर्मल सिंह साधोहेड़ी, दविंदर सिंह महंत, राणा गिर, मनदीप कुमार, चंद्रभान, कुलदीप सिंह सलाहकार आदि उपस्थित थे।
पटियाला में क्लास फोर कर्मचारियों की मांगों को लेकर मीटिंग, रेगुलर नियुक्ति की मांग
