करनाल,19 अक्तूबर: दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर जेनेसिस क्लासिस के एमडी जितेंद्र सिंह अहलावत ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हर व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, शांति और समृद्धि लेकर आए। अहलावत ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। 
उन्होंने लोगों एसे अपील की कि वे इस पर्व को सादगी, स्वच्छता और भाईचारे के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा कि हमें इस अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। सभी लोग इस बार ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें ताकि वायु प्रदूषण को कम किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। 
सचिव ने कहा, दीयों की यह रौशनी हर व्यक्ति के जीवन में उजाला और नई उम्मीदें लेकर आए। हम सभी मिलकर एक स्वच्छ, सुरक्षित और सामंजस्यपूर्ण समाज का निर्माण करें। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली के दौरान स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएँ, जरूरतमंदों की सहायता करें, और स्थानीय उत्पादों (लोकल फॉर वोकल) को प्राथमिकता दें, ताकि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो। 
अहलावत ने अंत में सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।