चंडीगढ़, 05 सितंबर:- वरिंद्र जे.डी. मंडल अध्यक्ष ने अपने परम मित्र श्री सुखविंदर सिंह परमार से भेंट कर उन्हें पंजाब भाजपा में ऑफिस सेक्रेटरी का दायित्व मिलने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी कर्मठता, संगठन के प्रति समर्पण और अनुभव से भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री स्वर्ण सिंह भुल्लर जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री रतन सिंह चौहान जी एवं गौरव जी भी साथ रहे। भाजपा के बढ़ते परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
संगठन की सेवा का यह नया दायित्व आपके लिए नई ऊंचाइयों का मार्ग प्रशस्त करे।
पंजाब भाजपा कार्यालय में ऑफिस सेक्रेटरी का पद संभालने पर मंडल अध्यक्ष वरिंद्र जेडी ने मित्रों के साथ सुखविंदर सिंह परमार को दी बधाई
