करनाल, 20 मार्च- नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की सीआईए असंध टीम ने एक अहम सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सीआईए असंध इंचार्ज उप निरीक्षक सुलिंदर सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए आरोपी काबल सिंह पुत्र बलकार सिंह, निवासी गांव खेड़ी सर्फली, थाना असंध, जिला करनाल को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 किलो 150 ग्राम चूरा पोस्त (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना असंध, करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या का मामला भी दर्ज है।
पुलिस टीम द्वारा मामले में आज आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है। दौराने रिमांड आरोपी से गहनता से पूछताछ कर मामले में नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।
