रत्तिया, 23 जुलाई:- लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ए-3 के अंतर्गत *लायंस क्लब रत्तिया टाऊन* द्वारा *लायन अनीश चोपड़ा* एवं *लायन लेडी तान्या चोपड़ा* का जन्मदिन *कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गाँव खाई* में हर्षोल्लास एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को *मिठाई एवं समोसे* वितरित किए गए। क्लब द्वारा छात्रावास में निवासरत *140 बालिकाओं को बेडशीट*व चावल  भी भेंट किए गए ।
*जनपद सचिव लायन शिव सोनी* ने चोपड़ा दम्पत्ति को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि _“प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष दिवस जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाकर उसे यादगार बनाना चाहिए।”_
       जनपद को ऑर्डिनेटर लायन विजय जिंदल ने जनपद के प्रकल्पों की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद अध्यक्ष *लायन संजय गांधी  द्वारा आह्वानित *"झोपड़ी से स्कूल तक - शिक्षा आपके द्वार"* सेवा प्रकल्प के अंतर्गत इस विद्यालय को गोद लिया गया है। क्लब द्वारा इस विद्यालय की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं दैनिक जीवन की प्रत्येक आवश्यकता को पूर्ण किया जाएगा।
        क्लब अध्यक्ष *लायन कपिश गुप्ता*ने कहा कि साथ लायंस क्लब रत्तिया टाऊन समाज की वंचित बेटियों के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहेगा। लायन अनीश चोपड़ा ने क्लब सदस्यों ,स्कूल स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी सहयोग का भी आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर  कपिश गुप्ता ,विजय जिंदल ,शिव सोनी ,सतपाल जिंदल ,अनीश चोपड़ा ,अमन जैन ,तान्या चोपड़ा व विद्यालय स्टाफ एवं क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।