रतिया, 1 अगस्त:- डिस्ट्रिक्ट 301A3 के गवर्नर लॉयन संजय गांधी के "एक डिस्ट्रिक्ट, एक प्रोजेक्ट" अभियान के आह्वान पर आज पूरे डिस्ट्रिक्ट के सभी लॉयन्स क्लबों द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में लॉयन्स क्लब रतिया सिटी ने केशव गौशाला, लाली रोड रतिया तथा बांसल राइस मिल, भूना रोड रतिया में पौधारोपण अभियान चलाकर लगभग 100 फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए।
क्लब अध्यक्ष लॉयन गोपाल चंद कुलरियाँ ने बताया कि उनका क्लब पिछले 28 वर्षों से निरंतर पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
सचिन लियोन सुखचरण दास अरोड़ा ने सभी नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और पालन-पोषण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लगाए गए सभी पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रीजन चेयरमैन लायन प्रदीप बंसल, क्लब सचिव लॉयन सुखचरन दास अरोड़ा, वरिष्ठ सदस्य लॉयन विजय ग्रोवर, लॉयन राजकुमार खंडू, लॉयन खेमचंद मोंगा, लॉयन कृष्ण सुनेजा, लॉयन वीरभान बंसल, लॉयन डॉ. सोम चंद गोयल, लॉयन अमीर तनेजा (एडवोकेट), केशव गौशाला के प्रधान श्री विद्यासागर बाघला,बलदेव तनेजा, गौशाला के सेवादार बांसल राइस मिल के संचालक दमन कुमार, लछमन एवं उनकी पूरी टीम सहित अनेक सदस्यों ने पौधारोपण में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संदेश दिया—"चारों तरफ हो हरियाली, तभी होगी खुशहाली।"
