नवांशहर, 13 जनवरी- लायंस क्लब नवांशहर गोल्ड बंदगी 321-डी ने समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष लखविंदर सिंह सुरपुरिया के नेतृत्व में व सभी सदस्यों के सहयोग से लोहड़ी के पावन अवसर पर एक जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी के लिए पेटी, डिनर सेट व अन्य जरूरी सामान सहित घरेलू सामान उपलब्ध करवाया ताकि जरूरतमंद परिवार अपनी लड़की की शादी कर सके।
उन्होंने बताया कि लायंस क्लब गोल्ड बंदगी पहले भी ऐसे समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। इस अवसर पर पाल सिंह बंगा, बलबीर सिंह पुनी, जसपाल सिंह लोंगिया, राजिंदर सिंह सैदपुरी, कुलवंत सिंह सैनी, अवतार सिंह यूएसए, पवन कुमार, मनजीत सिंह पम्मा, सभी लायंस सदस्य आदि उपस्थित थे।
लायंस क्लब नवांशहर गोल्ड बंदगी ने जरूरतमंद परिवार को उपलब्ध करवाया घरेलू सामान।
