एसएएस नगर, 14 नवंबर, 2024: चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2025 की पात्रता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में सरसरी तौर पर सुधार का काम 29/10/2024 से शुरू हो गया है, जिसके माध्यम से नई वोट, वोट कटवाना आदि तथा वोट शिफ्टिंग के लिए फार्म ऑनलाइन व बीएलओ के माध्यम से भरे जा रहे हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28/11/2024 है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्रीमती आशिका जैन ने आम जनता से अपील की है कि जिस मतदाता की आयु 01/01/2025 को 18 वर्ष से अधिक हो गयी है। वह अपना वोट डालने के लिए 28/11/2024 तक फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इन फॉर्मों को https://voters.eci.gov.in/ और वोटर हेल्पलाइन ऐप पर ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क करें।
मतदाता सूची में सरसरी सुधार की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024
