हरोली/ऊना, 21 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय मास्टर भुपिंदर सिंह जी की पहली बरसी उनके पैतृक गांव जरग, जिला लुधियाना में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम के तहत भव्य कीर्तन दीवान सजाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब जी के पवित्र पाठ से हुई। इसके उपरांत तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब से पधारे बाबा नरेश सिंह जी ने गुरबाणी जप-कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मास्टर भुपिंदर सिंह जी एक महान समाजसेवी, मधुरभाषी और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। वे हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहने वाले इंसान थे। साथ ही वे तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के सेवेदार और कमेटी सदस्य के रूप में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब की कार सेवाओं में उनका विशेष योगदान रहा। उन्होंने मालवा क्षेत्र में श्री गुरु रविदास महाराज जी के संदेश का प्रचार-प्रसार किया और संगत को खुरालगढ़ साहिब से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।
संगतों ने कहा कि मास्टर भुपिंदर सिंह जी की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती और उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।
इस मौके पर उनके दोहते अमृतपाल सिंह लक्की ने उपस्थित संगत का धन्यवाद किया।
