करनाल, 12 सितंबर:- जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री करन गोयल के कुशल मार्गदर्शन में अवैध हथियार रखने तथा हथियारों के बल पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट स्टाफ करनाल की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल .315 बोर, 02 जिंदा रौंद तथा 32 बोर के 15 जिंदा रौंद बरामद किए गए हैं।
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उप निरीक्षक नरेश कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शेरगढ़ टापू, करनाल से आरोपी अमित पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव शेरगढ़ टापू, करनाल को काबू कर गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल .315 बोर, 02 जिंदा रौंद तथा 32 बोर के 15 जिंदा रौंद बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना कुंजपुरा, करनाल में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी का 05 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। दौरान रिमांड आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि मामले में उसके अन्य साथियों की संलिप्तता तथा अवैध हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके।
जिला पुलिस करनाल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध हथियार रखने, खरीदने-बेचने अथवा हथियारों के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ करनाल पुलिस की सख्त कार्रवाई अवैध पिस्तौल व 17 जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार
