करनाल, 25 नवंबर: जिला पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा असंध इंचार्ज सुलिंदर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक दलशेर सिंह द्वारा गिरोह के मुख्य आरोपी भजनलाल पुत्र हुकुमचंद निवासी काल्लर भैणी,हिसार को भोंडसी जेल,गुरुग्राम से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता सुशील कुमार की शिकायत के आधार पर दिनांक थाना निसिंग में मुकदमा नंबर 3 दिनांक 3/01/2021 की धारा 395/ 397/427/506आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 उक्त मामले में शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया कि दिनांक 2 जनवरी 2021को दोपहर के समय गोदाम की रेकी कर रात को आरोपी व उसके अन्य साथियों द्वारा शुभम लॉजिस्टिक कंपनी कुचपूरा निसिंग,करनाल धान के गौदाम में उसके साथ लाठी डंडों से मार पिटाई कर उसका लाइसेंस हथियार छीनकर गोदाम से करीब 315 धान के कट्टे चोरी कर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। 
इस मामले में कार्यवाही करते हुए जांच इकाई द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय से सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ उक्त मामले के अलावा पंजाब,हरियाणा,राजस्थान सहित अन्य राज्यों में चोरी, लूट, डकैती, छीनाझपटी जैसे करीब 50 मामले दर्ज हैं। 
इस मामले में सम्मिलित आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए दौराने रिमांड आरोपी से पूछताछ की जाएगी। व मामले का खुलासा किया जाएगा।