करनाल, 7 अक्टूबर: जिला पुलिस करनाल के एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप-निरीक्षक हिम्मत सिंह व थाना प्रबंधक निसिंग निरीक्षक श्री भगवान द्वारा ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। 
टीम ने दिनांक 26 सितंबर 2025 को नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े आरोपी गुरमुख सिंह पुत्र सधा सिंह निवासी गांव अमूपुर, निसिंग, जिला करनाल की चल व अचल संपत्तियों को फ्रीज किया है। 
इन संपत्तियों की वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 6 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस के आदेशों पर की गई थी, जिसे सक्षम अधिकारी, नई दिल्ली द्वारा भी कन्फर्म कर दिया गया है।

*आरोपी का आपराधिक पृष्ठभूमि: 
आरोपी गुरमुख सिंह के विरुद्ध थाना पुंडरी, जिला कैथल में मुकदमा नंबर 155 दिनांक 21.06.2007 धारा 15(c) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

 *नशा तस्करों की संपत्तियां फ्रीज: 
इससे पहले भी जिला पुलिस की टीम ने नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की करोड़ों रुपए की संपत्तियों को फ्रीज करवाने में सफलता हासिल की है।

*पहला मामला:
आरोपी साहब सिंह पुत्र चानन सिंह निवासी गांव चौगामा, असंध, करनाल की वर्तमान वैल्यू 10 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति दिनांक 8 फरवरी 2022 को फ्रीज की गई।

*दूसरा मामला:
आरोपी सूबा सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी गांव ढांचर, निसिंग, करनाल की वर्तमान वैल्यू 7 करोड़ रुपये की संपत्ति दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को फ्रीज की गई।

*तीसरा और चौथा मामला:
आरोपी खैर सिंह पुत्र राजाराम निवासी गांव धनतोरी, कुरुक्षेत्र की कुल वर्तमान वैल्यू 13 करोड़ रुपये की संपत्ति दिनांक 7 अक्टूबर 2022 और 24 जनवरी 2023 को फ्रीज की गई।

*पांचवां मामला:
आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ सिंदर पुत्र बलकार सिंह निवासी डेरा बख़ीवाला, निसिंग, जिला करनाल की वर्तमान वैल्यू 6 करोड़ 20 लाख रुपये की संपत्ति दिनांक 9 फरवरी 2022 को फ्रीज की गई।