नवांशहर - जुगाड़ू रेहड़ा वर्कर्स यूनियन आईएफटीयू द्वारा 1 मई को विश्वकर्मा मंदिर नवांशहर में आयोजित किए जा रहे वर्कर्स सम्मेलन में भाग लेगी। इसकी तैयारियों को लेकर यूनियन की एक बैठक नवांशहर में जिला अध्यक्ष निक्कू राम की अध्यक्षता में हुई।
इस अवसर पर आईएफटीयू के जिला सचिव परवीन कुमार निराला व निक्कू राम ने कहा कि मई दिवस के शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिन श्रमिक वर्ग के लिए अत्यंत ऐतिहासिक महत्व का दिन है। इस अवसर पर बीर बहादुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
जुगाड़ू रेहड़ा यूनियन मजदूर दिवस सम्मेलन में एक काफिले के साथ पहुंचेगी।
