पटियाला (30 जून):- आज इंप्लाइज वेलफेयर ज्वाइंट कमेटी के नुमाइंदों की प्रधान स्वर्ण सिंह बंगा की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर रूपिंदर बख्शी, ज्वाइंट डायरेक्टर रिसर्च एंड मेडिकल एजुकेशन विभाग के साथ अहम मीटिंग हुई।
मीटिंग में खत्म की गई असामियों को बहाल करने और नई असामियों की रचना करने पर अधिकारियों ने बताया कि निचले स्तर से कोई मांग नहीं आ रही; जो भी हमारे पास आया या आएगा, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। आउटसोर्स भर्ती रद्द करने के बारे में सरकार फैसला कर रही है; जब भी फैसला आता है, तुरंत ज्यों का त्यों लागू किया जाएगा।
नर्सिंग स्टाफ के 4400 ग्रेड पे के केस पर कार्रवाई चल रही है। 15/01/15 से पहले अप्लाई और बाद में भर्ती कर्मचारियों को पूरी तनख्वाहें देने और इलेक्ट्रीशियन ग्रेड 2 के पे-कमीशन बकायों के बारे में पहले ही डायरेक्टर प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज, पटियाला और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट राजिंदरा अस्पताल पटियाला को लिखा जा चुका है।
दर्जा चार से लैब अटेंडेंट और क्लर्क पदोन्नतियों के बारे में अधिकारियों ने बताया कि विभागीय सर्विसिज रूल्स की नोटिफिकेशन जल्द होने वाली है; जैसे ही मंजूरी मिलती है, तुरंत तरक्कियों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
यूनियन नेताओं ने मीटिंग पर संतोष व्यक्त करते हुए एक महीने बाद रिव्यू मीटिंग करने के फैसले के उपरांत मीटिंग समाप्त की।
इस समय अन्य के अलावा मोनिका मसीह, प्रधान दर्जा चार कर्मचारी यूनियन; राकेश कुमार कल्याण, प्रधान एल.ए. एसोसिएशन; हरशदीप सिंह, दफ्तर सचिव; राम बाबू शर्मा, चेयरमैन; इंदरजीत कौर, सीनियर उप-प्रधान; शिंगारा सिंह, जनरल सेक्रेटरी; रणजीत सिंह और भीम सिंह मौजूद थे।