हांसी:– गन्नौर निवासी जॉनी अल्ट्रा अपने भाई के साथ हरियाणा की 16,000 किलोमीटर लंबी दौड़ यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने, नशा मुक्ति के प्रति समाज को जागरूक करने और देश के लिए शहादत देने वाले वीर फौजियों को सम्मान देने का संदेश देना है।
गुरुवार को उनकी यह यात्रा हांसी पहुंची, जहां जेसीआई हांसी फोर्ट संस्था के प्रधान सर्वेश सैनी सहित संगठन के सदस्यों ने जॉनी अल्ट्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जॉनी अल्ट्रा को फूलमालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। उनके लिए स्नान व भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। स्वागत के बाद वे अपनी यात्रा में आगे हिसार की ओर रवाना हुए।
जेसीआई हांसी फोर्ट के प्रधान सर्वेश सैनी ने इस अवसर पर कहा कि “जॉनी अल्ट्रा का यह प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। नशा मुक्त समाज, गौ माता की सुरक्षा और शहीदों के सम्मान जैसे उद्देश्य समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
स्वागत समारोह में नरेंद्र भ्याना भाई जी होटल वाले,सुरेंद्र सैनी महादेव फ्लेक्स वाले, राजेश रेवड़ी, रोहित भाटोल, दीपेंद्र सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने जॉनी अल्ट्रा का हौसला बढ़ाया।