हिसार:– दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित अत्याचार और लाठीचार्ज के विरोध में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की जिला हिसार के सभी सेल, युवा इकाई एवं इनसो छात्र विंग ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जेजेपी हिसार जिला अध्यक्ष अनिल बालकिया के नेतृत्व में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के गेट नंबर-4 से लघु सचिवालय तक सैकड़ों युवाओं और छात्रों ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। 
प्रदर्शनकारियों ने हिसार उपायुक्त के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उपायुक्त के अनुपस्थित रहने पर तहसीलदार राकेश हंस ने ज्ञापन प्राप्त किया। इस अवसर पर अनिल बालकिया ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। 
उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जेजेपी और इनसो हमेशा छात्रों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफा लेने की मांग की। इनसो के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकेश ढांडा ने कहा कि यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो जेजेपी और इनसो प्रदेशभर में जनआंदोलन चलाने को मजबूर होंगे। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र लितानी, डॉ अजीत ओडीएम,युवा जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा,इनसो प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकेश ढांडा,अज्जू घनघस,रोहित बेरवाल,दीपक घनघस,नितेश जांगू,परमीत भ्यान,मास्टर ताराचंद, राजमल काजल, भारत सिंह बेनीवाल, गुलाब सिंह खेदड़, ईश्वर लौरा,सत्यवान बिछपड़ी,कृष्ण गंगवा,एडवोकेट कलम सिंह,सहदेव सिहाग,पंकज मेहता,एससी जिला अध्यक्ष विजेंद्र धानक,महिला जिला अध्यक्ष सुमन श्योराण,सुजुकी सूरी,मेघा बांगड़,विपिन गोयल,सत्यवान कुहाड़,रवि आहूजा,राजेश झाझडिया,नरेश पूनिया, गुरुशरण,गौरव सैनी,विकास पंघाल,सुनील रावत,आशीष कुंडू,श्रवण बागड़ी,नेकीराम श्योराण, आशु अटवाल, रणधीर बल्हारा रवि मोरवाल,जितेंद्र श्योराण, होशियार सिंह,रिंकू,राहुल फौगाट,अरुण ढांडा,सक्षम पूनिया,पंकज खानक,दीपेंद्र कुम्भा,कार्तिक,गौरव,अनूप, वंश,ओमप्रकाश मंत्री,अमित पिलानिया,सुनील देवा,अनिल कुंडू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।