हरियाणा/पंचकूला: – जननायक जनता पार्टी ने पहले 7 दिसंबर 2025 को जुलाना में अपने स्थापना दिवस पर और अब हांसी में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर 13 मार्च को ज़न चेतना दिवस के रूप में मनाने को लेकर तीन महीने में दो बड़ी रिकार्ड तोड़ रैली कर प्रदेश में एक बड़े बदलाव की नींव रख दी है। इस बारे चर्चा करते हुए पंचकूला जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि प्रदेश में आम जनता बीजेपी के कुशासन एवं कांग्रेस के दोगलेपन से दुःखी होकर जजपा में प्रदेश का विकास एवं भविष्य का अक्स देख रही है।
ओ पी सिहाग ने कहा कि 2024 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश के मतदाताओं ने जजपा को बीजेपी एवं कॉंग्रेस के बहकावे में आकर नकारने का काम किया था अब वही जनता डॉ अजय सिंह चौटाला एवं युवा नेता दुष्यंत चौटाला के साथ चलने को तैयार हो रही है। ओ पी सिहाग ने कहा कि लोगों को समझ आ गया है कि बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर जजपा एवं दुष्यंत चौटाला के खिलाफ साजिश करके उन्हें किसान विरोधी एवं जनविरोधी घोषित कराने का प्रयास किया था परंतु असलियत में श्रद्धेय ताऊ देवी लाल की विचारधारा को आगे लेकर चल रही जजपा एवं उसके नेता डॉ अजय सिंह चौटाला एवं दुष्यंत चौटाला ही हरियाणा के किसानों, मजदूरों,गरीबों, पिछड़ो, अनुसूचित जातियों, युवाओं , महिलाओं, कर्मचारियों ,छोटे व्यापारियों एवं आमजन तथा 36 बिरादरी के हितों के रखवाले हैं।
जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि तीन महीने के अन्तराल में दोनों बड़ी जनसभाओं में प्रदेश के कोने-कोने से उमड़े ज़न सैलाब जिसमें युवाओं एवं महिलाओं की हाज़री बहुत ज्यादा थी ने य़ह साबित कर दिया कि जजपा ने लोकप्रियता में बीजेपी एवं कॉंग्रेस को पीछे छोड़कर एक अलग ही राह पकड़ ली है।
जजपा ज़िला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि य़ह बदलाव कोई अचानक नहीं आया है इसके लिए पिछले 6 महीने से जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, युवा जजपा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला सहित प्रदेश भर के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।
इन 6 महीनों में जहां प्रदेश की जनता जुमले गढ़ने वाली निकम्मी सरकार के कामकाज से परेशान थे वही कांग्रेस के नेताओं से जनता का मोहभंग होने लगा था वही जजपा के नेता प्रदेश भर में लोगों के बीच जाकर आम जनता को य़ह समझाने में कामयाब रहे की जजपा ही उनकी सही मायनों में सहयोगी एवं हितों का ध्यान रखने वाली पार्टी है।
तीन महीने में दो बड़ी रैली कर हरियाणा में बदलाव की नींव रख गई जजपा ओ पी सिहाग
