हरियाणा/पंचकूला:– जननायक जनता पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में जजपा पंचकूला के वरिष्ठ पदाधिकारियों जिसमें किरण पूनिया प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, के सी भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरिन्दर चड्डा कार्यालय सचिव तथा राजेश निषाद जजपा पंचकूला हल्का अध्यक्ष शामिल थे ने आज उपायुक्त कार्यालय में जाकर उपायुक्त की गैर मौजूदगी में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव को नगर निगम पंचकूला की वार्डवंदी करने के लिए गठन की जाने वाली एडहोक कमेटी में नियमानुसार जननायक जनता पार्टी के वार्ड नंबर 9 से पार्षद राजेश निषाद को शामिल किए जाने बारे ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा पिछले दिनों केवल बीजेपी के पांच पार्षदों को एडहोक कमेटी में शामिल करने के बारे में जो आदेश जारी किये गये थे, उस फैसले का जजपा एवं अन्य पार्टियों द्वारा जोरदार विरोध करने पर अब सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया है जो सही फैसला है।
अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि आप हमारा ज्ञापन अपनी सिफारिश सहित सरकार को भेजे। जिसमें हम हरियाणा सरकार से मांग करते हैं कि नए सिरे से बनने वाली एडहोक कमेटी हरियाणा म्युनिसिपल कार्पोरेशन डीलिमीटेशन आफ वार्ड रूल्स-1994 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार ही बनाई जाए। जिसमें सभी राजनीतिक दलों के मौजूदा पार्षदों को संख्या के हिसाब से शामिल किया जाए तथा हमारी पार्टी के नगर निगम पंचकूला के वार्ड नंबर 9 के पार्षद राजेश निषाद को भी शामिल किया जाए।
नगर निगम पंचकूला की वार्डबंदी करने के लिए गठन की जाने वाली एडहोक कमेटी में जजपा के पार्षद को भी शामिल किया जाए ओ पी सिहाग
