करनाल 26 नवंबर: नगर निगम करनाल कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया।
उन्होंने कहा कि संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, यह भारत की पहचान, हमारी सांझी आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत घोषणापत्र है। भारत का संविधान विश्व पटल पर अपनी एक विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हर व्यक्ति की स्वतंत्रता एवं विचारों का सम्मान करता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संविधान दिवस के इस अवसर पर संविधान के आदर्शों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए राष्टï्र निर्माण में अपना अहम योगदान देने की प्रतिज्ञा लें। संविधान प्रस्तावना में कहा गया है कि हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्टï्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
उन्होंने कर्मचारियों से आह्वïान किया कि वह अपने कार्य के दौरान निर्णय लेते समय संविधान की प्रस्तावना को जरूर याद रखें। सभी को अपने जीवन में ऐसे मूल्य धारण करने चाहिए जो राष्टï्र निर्माण में योगदान दें।
संविधान के आदर्शों की अनुपालना करना हमारा दायित्व अशोक कुमार अतिरिक्त निगम आयुक्त
