नवांशहर (देस राज बाली):- वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन, नवांशहर की ओर से अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के संबंध में आयोजित किया जाने वाला समारोह कुछ कारणों से 23 अक्टूबर के बजाय अब गुरुवार, 22 अक्टूबर को करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान एस.के. पुरी ने बताया कि समारोह पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाई जी दी कुटिया, पंडोरा मोहल्ला, नवांशहर में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।

समारोह में शहीद भगत सिंह नगर के उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। स्वास्थ्य, पुलिस और सामाजिक सुरक्षा विभागों के वरिष्ठ अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

समारोह में उपस्थित अतिथियों और सदस्यों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सभी के लिए दोपहर के भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रधान पुरी ने एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों से अपने परिवार के सदस्यों सहित समय पर समारोह में पहुंचने की अपील की है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सलाहकार प्रोफेसर एस.के. बरूटा, वरिष्ठ उपप्रधान रामधन चौधरी, उपप्रधान ललित ओहरी, महासचिव सुखदेव शर्मा, सचिव हुसन लाल बाली, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रेस सचिव पुरुषोत्तम बैंस, राकेश ज्योति और मनोहर लाल आहूजा आदि भी उपस्थित थे।