गढ़शंकर- बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के गणित विभाग द्वारा प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. यशप्रीत कौर सहायक प्रोफेसर गणित विभाग, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पटियाला ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की। 
डॉ. यशप्रीत कौर ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में गणित की भूमिका के बारे में जागरूक किया। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने स्वागत शब्दों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रारंभ में डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को रिसोर्स पर्स से परिचित कराया। 
अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका ने डॉ. यशप्रीत कौर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. मनबीर कौर, डॉ. कुलदीप कौर, प्रो. जतिंदर कौर, प्रो. चांदनी, प्रो. सिमरन, प्रो. नीरज विरदी, प्रो. अमनदीप कौर व विद्यार्थी उपस्थित थे।