हांसी:– हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज़ यूनियन (रजि. नं. 292) के केंद्रीय परिषद के आह्वान पर हांसी यूनिट में कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन की नीतियों के विरोध में गेट मीटिंग व प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान शमशेर बेरवाल ने की तथा संचालन यूनिट सचिव शिवेंद्र सैनी ने किया।
राज्य वित्त सचिव अनिल पहल ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कई दौर की वार्ता के बावजूद समाधान नहीं हुआ है। यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो यूनियन प्रदेशव्यापी आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाएगी।
राज्य कानूनी सलाहकार विकास नेहरा ने ऑनलाइन ट्रांसफर नीति, कर्मचारियों की कमी और लंबित मांगों पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
यूनियन ने हरियाणा एग्री डिस्कॉम के गठन व बिजली क्षेत्र के निजीकरण के प्रयास वापस लेने, ऑनलाइन ट्रांसफर नीति में संशोधन, रिस्क अलाउंस, रिक्त पदों पर भर्ती, इंटर-यूटिलिटी ट्रांसफर मामलों के निपटारे तथा कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने की मांग उठाई।
शमशेर बेरवाल ने कर्मचारियों के लिए पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाने की मांग की, जबकि शिवेंद्र सैनी ने कहा कि निजीकरण और एग्री डिस्कॉम का गठन बिजली विभाग को कमजोर करने की साजिश है, जिसका यूनियन विरोध करेगी।
बैठक में मुख्य रूप से जोगिंदर कुमार, नरेश बतरा , प्रमोद शर्मा (यूनिट उपप्रधान), विकास (यूनिट कैशियर), प्रदीप मलिक, अनिल कुमार, अविनाश कुमार (यूनिट सह सचिव), रमेश कुमार, सुरेश कुमार, साहिल मित्तल, सत्यवान शर्मा , सरोज देवी (मुख्य संगठनकर्ता), राजेंद्र कथूरिया (सिटी प्रधान), मदन लाल (सिटी सब-यूनिट सचिव), सुरेश बिसला (सब अर्बन सब-यूनिट प्रधान), नवीन कुमार (सब-यूनिट सचिव), सतीश लोहान (सीसाय सब-यूनिट प्रधान), सुमंत कुमार (सब-यूनिट सचिव, सिसाय), सचिन यादव (सब-यूनिट सचिव, मुंढाल), सत्यवान शर्मा ( सब यूनिट सचिव नारनौद), कदम सिंह (सब-यूनिट प्रधान, डिवीजन ऑफिस), संदीप सैनी (सब-डिवीजन ऑफिस सचिव), मन्नू यादव, कर्मवीर (जेई), श्यामसुंदर (जेई), अनूप (जेई), प्रेम (एएफएम) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।