रियाद:- सऊदी अरब में बुधवार देर रात एक हवाई अड्डे और एक तेल प्रतिष्ठान पर हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन भारतीयों सहित 10 अन्य लोग घायल हो गए। दम्माम शहर स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो भारतीयों समेत आठ अन्य लोग घायल हो गए। इस बीच, अरामको के एक तेल प्रतिष्ठान पर ड्रोन हमले में नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक की जान चली गई। वहां एक भारतीय समेत दो अन्य लोग घायल हुए। इस महीने हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर छह बड़े हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 23 लोगों की मौत हुई है और 370 लोग घायल हुए हैं।