हरोली/ऊना, 24 जून:-हरोली थाना में पिछले तीन वर्षों से अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, सख्त कानून व्यवस्था और जनहितैषी सोच के लिए पहचान बनाने वाले एसएचओ सुनील सांख्यान का शिमला स्थानांतरण हो गया है। उनके तबादले की खबर सामने आते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया और कई लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अपने कार्यकाल के दौरान एसएचओ सुनील सांख्यान ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कसा तथा आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया।
क्षेत्रवासियों मे नितिश, मोनी, संजू, सनी, बलराम, अमन, अभिषेक, बहादुर सिंह, प्रिंस, आकाश कहना है कि एसएचओ सांख्यान ने एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी ड्यूटी निभाने के साथ-साथ जनता के बीच सहज और सहयोगी छवि भी बनाई। यही कारण है कि उनके स्थानांतरण से लोगों में भावुकता देखने को मिल रही है।
हरोली क्षेत्र में उनकी सेवाओं और योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिमला में भी सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की है।
हरोली थाना के एसएचओ सुनील सांख्यान का शिमला तबादला क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी विदाई
