चण्डीगढ़:- आज रामदरबार स्थित कम्युनिटी सेंटर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम एवं चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया शामिल हुए। इस कार्यक्रम में लगभग 200 ज़रूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये गए एवं स्वास्थ्य की जाँच की गयी।
गुलाबचंद कटारिया ने राजस्थान परिवार सेवा संस्था द्वारा आयोजित समाजसेवा के कार्यक्रम में कम्बल वितरित किए
