हाँसी:– हरियाणा ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त होने पर  राजेश ठकराल का बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा,नजदीक पुरानी सब्जी मंडी में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर  राजेश ठकराल ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश के व्यापारियों की उन्नति, समाज की खुशहाली एवं जनकल्याण के लिए अरदास की।
गुरुद्वारा प्रबंधक समिति एवं संगत की ओर से  राजेश ठकराल का सिरोपा एवं सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया गया। संगत ने उन्हें चेयरमैन बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा होगी तथा व्यापारिक समुदाय के कल्याण के लिए नए आयाम स्थापित होंगे।
इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में राजेश ठकराल के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल के लिए विशेष अरदास की गई। उपस्थित संगत ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें प्रदेश के व्यापारियों की सेवा करने की शक्ति एवं मार्गदर्शन प्रदान करें।
इस अवसर पर सुभाष चुघ, राम प्रकाश परुथी , रविंद्र खुराना, राकेश भाटिया, कृष्ण एलाहवादी , मुनीष कालड़ा ,कुलदीप जोगी, सतीश कालड़ा, सौरभ कथूरिया, संदीप नागपाल, कुलदीप ठकराल , प्रवीण सिंगला, कुलदीप सैनी, मोनू ठकराल , मोहन लाल चूचड़ा, रामू बजाज, नरेंद्र नारंग, रिंकू टुटेजा एवं अजय मेहता सहित बड़ी संख्या में संगत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।